Sat September 04, 2010 विज्ञापन || सुझाव || संफ करें || English version 
 वीडियो खबर
 चित्रित खबर
 दुनिया से
 दुनिया से
 स्वास्थ्य
 बिजनेस
 बिजनेस की दुनिया
 भारत
 delhi
 भारत से
 भारत
 उत्तर प्रदेश
 मनोरंजन
 मनोरंजन एक्सप्रेस
 खेल
 खेल
 :. मुख्य पृष्ठ  ||  
Posted on : Thu February 18, 2010
print this story

अमर व कल्याण के लिए सपा के दरवाजे बंद

रायबरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डा.रामआसरे कुशवाहा ने कहा कि अमर सिंह व कल्याण सिंह के लिए पार्टी के दरवाजे हमेशा के लिए बंद हो गये हैं। पार्टी छोड़कर गये बाकी लोग चाहें तो प्रायश्चित के बाद वह पुन: आ सकते हैं।

कुशवाहा बुधवार को जिले के दौरे पर थे। अपरान्ह तीन बजे उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में पत्रकार वार्ता में बताया कि समाजवादी धारा को शिथिल करने वाले तत्व बाहर हो जाने से पार्टी में नया उत्साह आ गया है। उन्होंने कहा कि लगभग 15 वर्ष से पार्टी में कुछ ऐसे नेता आ गये थे जो समाजवादी उसूलों पर कुठाराघात कर रहे थे। एक नये उत्साह के साथ अब जमीन पर काम शुरू हुआ है। जनवरी के महीने में हुए आंदोलन की सफलता इसका प्रमाण है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2012 में संभावित विधानसभा चुनाव में जीत के लिए पार्टी जी-जान से जुट गयी है। दूसरे दलों के तमाम नेता भी सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव की ओर ताक रहे हैं। पूरी उम्मीद है कि इस बार तीन सौ विधायक सपा से जीतकर आयेंगे। उन्होंने दवा किया कि बहुजन समाज पार्टी तीसरे नंबर पर रहेगी। यह भी कहा कि सबसे पहले उनकी पार्टी प्रत्याशी तय कर देगी। प्रत्याशियों का चयन जातीय समीकरण से ही होगा-'जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी भागीदारी।'

Bhasha

print this story
आपका मत
इस सप्ताह कोई जनमत सर्वेक्षण नहीं
क्विज
इस सप्ताह कोई क्विज नहीं

मुख्य पृष्ठ | गोपनीयता नीति | कॉपीराइट २००६ यूपीसमाचार.कॉम
सुझाव | विज्ञापन |