Sat September 04, 2010 विज्ञापन || सुझाव || संफ करें || English version 
 वीडियो खबर
 चित्रित खबर
 दुनिया से
 दुनिया से
 स्वास्थ्य
 बिजनेस
 बिजनेस की दुनिया
 भारत
 delhi
 भारत से
 भारत
 उत्तर प्रदेश
 मनोरंजन
 मनोरंजन एक्सप्रेस
 खेल
 खेल
 :. मुख्य पृष्ठ  ||  
Posted on : Thu March 04, 2010
print this story

बोर्ड परीक्षा : गृह सचिव के चौकसी के निर्देश

मुजफ्फरनगर। बोर्ड परीक्षा की सुरक्षा और अनुचित साधनों पर पाबंदी को लेकर शासन ने सख्त रवैया अपनाया है। इस संबंध में गृह सचिव ने सभी जिलों की पुलिस को अतिसंवेदनशील व संवेदनशील सहित तमाम परीक्षा केंद्रों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए हैं।

मुजफ्फरनगर सहित पूरे प्रदेश में गुरुवार से बोर्ड परीक्षाएं आयोजित होंगी। इस जिले के 132 परीक्षा केन्द्रों में से 15 अति संवेदनशील जबकि 14 केन्द्रों को संवेदनशील घोषित किया जा चुका है। शासन की ओर से प्रमुख सचिव गृह ने जिला पुलिस प्रमुख को निर्देश जारी करते हुए लिखा है कि परीक्षा के दौरान विभाग के कुछ कर्मचारियों व कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के छात्रों की मदद से बोर्ड परीक्षार्थी अनुचित साधनों का इस्तेमाल करते हैं और परीक्षा की पवित्रता को नष्ट करते हैं। कभी-कभी ऐसा भी होता है कि परीक्षक द्वारा अनुचित साधनों का इस्तेमाल रोकने को संबंधित छात्र के परिजन वहां हंगामा करते हैं जिससे कानून व्यवस्था प्रभावित होती है। प्रमुख सचिव ने निर्देश जारी किया है कि अति संवेदनशील व संवेदनशील केन्द्रों पर काफी संख्या में फोर्स की तैनात की जाए तथा इसके साथ ही अन्य परीक्षा केन्द्रों पर भी कड़ी नजर रखी जाए। अनुचित साधनों का प्रयोग करने वाले परीक्षार्थियों व कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले अभिभावकों को तत्काल गिरफ्तार कर लिया जाए।

Bhasha

print this story
आपका मत
इस सप्ताह कोई जनमत सर्वेक्षण नहीं
क्विज
इस सप्ताह कोई क्विज नहीं

मुख्य पृष्ठ | गोपनीयता नीति | कॉपीराइट २००६ यूपीसमाचार.कॉम
सुझाव | विज्ञापन |