|
Posted on :
Thu February 18, 2010
भज्जी को सफलता, मेहमान टीम के छह विकेट गिरे
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कोलकाता में खेले जा रहे दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के आखिरी दिन हरभजन सिंह ने प्रिंस को आउट कर मेहमान टीम को चौथा झटका दिया। प्रिंस 23 रन बनाकर ईशांत शर्मा के हाथों लपके गए। दक्षिण अफ्रीका का चौथा विकेट 158 रन के कुल योग पर गिरा। अब खेल के अंतिम दिन टीम इंडिया के आगे छह विकेट गिराने की चुनौती है। मौसम विभाग के मुताबिक आज बारिश या खराब रोशनी का कोई अनुमान नहीं है।
चौथे दिन का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका ने तीन विकेट खोकर 115 रन बनाए थे। बारिश की वजह से चौथे दिन का खेल शुरू होने में विलंब हुआ था और पूरे दिन बारिश मैच में खलल डालती रही। चौथे दिन का खेल समय से पहले ही रोक दिया गया था।
Bhasha
|