|
Posted on :
Thu February 18, 2010
एक महीने में हुई 1.50 लाख उपभोक्ताओं की जांच!
गृह मंत्री पी चिदंबरम ने बुधवार को सुरक्षा एजेंसियों से उस समय ज़रा सख्ती से पेश आए जब उन्हें बताया गया कि लगभग 1.5 लाख प्रीपेड मोबाइल उपभोक्ताओं की जांच की गई है और कुछ भी गलत नहीं पाया गया है।
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री की मौजूदगी में एकीकृत कमान की बैठक की अध्यक्षता करते हुए चिदंबरम ने खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों से 22 जनवरी तक जांच किए गए प्रीपेड मोबाइल उपभोक्ताओं के ब्यौरे के बारे में पूछा। केंद्र सरकार ने यहां प्रीपेड मोबाइल फोन पर 22 जनवरी के बाद प्रतिबंध उठा लिया है और सुरक्षा एजेंसियों से सभी उपभोक्ताओं की फिर से पुष्टि करने को कहा है। जब गृह मंत्री को खुफिया अधिकारियों ने बताया कि 15 फरवरी तक 1.50 लाख उपभोक्ताओं के ब्यौरे की जांच कर ली गई है तो चिदंबरम ने आश्चर्य व्यक्त किया कि क्या इतने कम समय में ऐसा संभव है। मंत्री ने इस बात पर भी आश्चर्य व्यक्त किया कि जांच के दौरान उन्हें कुछ भी गलत नहीं मिला।
Bhasha
|